जिम करने वालो के लिए 1 रुपए में बेस्ट प्री वर्कआउट।

आज कल जिम का क्रेज बहुत ज्यादा है और एक्सरसाइज करना हमारे लिए अत्यंत आवश्यक भी है और जिम करने के दौरान हमारे शरीर में भरपूर एनर्जी होनी आवश्यक है ताकि हम सही तरीके से एक्सरसाइज कर सके।

उसके लिए जिम से पहले प्री वर्कआउट की ज़रूरत पड़ती है और आज कल मार्केट में बहुत ज्यादा प्री वर्कआउट सप्लीमेंट मौजूद है जो कि बहुत ज्यादा महंगे है और उसमें ये नहीं पता चलता कि कौन सा ओरिजिनल है या डुप्लीकेट तो इसके समाधान के लिए एक सप्लीमेंट है जो कि नेचुरल है जो कि 1 रुपए का मिलता है और हर कोई एफोर्ड कर सकता है।

उसके लिए आपको लेना है एक कॉफी का पैकेट और उसको एक ग्लास पानी 200 मिली में घोलना है और घर से चलते वक्त पीना है क्योंकि जितने भी वर्कआउट मार्केट में मिलते है उन सब में केफ़ीन सबसे ज्यादा मात्रा में होता है और कॉफी c केफीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है।

Comments