Posts

अंडे का फंडा

Image
अंडा अगर हम अपनी रोज़ाना की डाइट में शामिल करते है तो यह एक बहुत फायदेमंद ऑप्शन हो सकता है क्योंकि ये लीन प्रोटीन स्त्रोत में से एक है और एक महत्वपूर्ण बात इसके बारे में ये है कि ये हमें आसानी से मिल जाता है मार्केट से और एक अंडे की कीमत सिर्फ 4 या 5 रुपए होती है। एक अंडे में हमें 4 ग्राम प्रोटीन मिलता है तो अगर हम 1 meal मे  6 अंडे  खाते है तो हमें 24 ग्राम प्रोटीन मिलता है जो कि 1 meal के लिए पर्याप्त है। इसलिए शरीर को मजबूती देने के लिए और मांस पेशियों को ताकतवर रखने के लिए अंडे का सेवन करें क्योंकि प्रोटीन हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करता है और खासकर जिम जाने वालो के लिए अंडा एक अच्छा विकल्प है और लगभग सभी जिम जाने वाले अंडे का प्रयोग करते है।

जिम से पहले वॉर्म अप और स्ट्रेचिंग के फायदे

आज कल एक अच्छी बॉडी बनाना हर एक युवा का सपना होता है और एक्सरसाइज करना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ज्यादा आवश्यक भी है। परन्तु एक्सरसाइज करने से पहले या दौरान कुछ सावधानियां बरतनी भी बेहद ज़रूरी है नहीं तो शरीर में injury के चांस बढ जाते है जैसे कि एक्सरसाइज करने से पहले वॉर्म अप करना ज़रूरी है खासकर उस हिस्से का जिसकी हम एक्सरसाइज करने जा रहे है। जैसे अगर हम upper body ki एक्सरसाइज करने जा रहे है तो upper body ko वार्म अप करना ज़रूरी है इसी तरह अगर हम लोअर बॉडी की एक्सरसाइज करने जा रहे है तो हमें लोअर बॉडी को वॉर्म अप करना ज़रूरी है। शरीर की प्रॉपर स्ट्रेचिंग करने से भी injury के चांस कम हो जाते है और शरीर का लचीलापन (flexibility) भी बढ़ती है। तो ये बहुत आवश्यक है कि एक्सरसाइज करने से पहले वॉर्म अप और स्ट्रेचिंग ज़रूर करें।

प्रोटीन का सबसे सस्ता स्त्रोत

Image
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक बेहद ज़रूरी तत्व है क्योंकि प्रोटीन हमारे शरीर को और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत ज्यादा आवश्यक है। जो लोग जिम जाते है उन्हें बॉडी और muscle बनाने के लिए प्रोटीन डाइट में लेना अत्यंत आवश्यक है पर हर कोई प्रोटीन मार्केट से खरीद नहीं सकता और सब लोग चिकन और अंडा नहीं खा सकते तो एक प्रोटीन का ऐसा स्रोत है जो कि बहुत सस्ता है और उसमें प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है।  वो प्रोटीन का स्त्रोत सोयाबीन चंक है जिसको हम सोयाबीन की बडी भी बोलते है परन्तु पुरूषों को यह अधिक मात्रा में नहीं लेना चाहिए क्योंकि सोया फूड में एस्ट्रोजेन कि मात्रा ज्यादा होती है जो कि महिलाओं का primary protein स्त्रोत है जिससे कि पुरूषों में एक्स्ट्रा चर्बी जैसे की chest के नीचे एक्स्ट्रा fat ki समस्या हो सकती है। तो पुरूषों के लिए इसकी सही मात्रा एक दिन में 50 ग्राम है जिससे कि 25 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता है इस प्रकार आप दिन में एक serving सोयाबीन की ले सकते है जिससे की आपको काफ़ी मात्रा में प्रोटीन प्राप्त होता है। जो कि 50 ग्राम तक बिल्कुल सुरक्षित है। ...

जिम करने वालो के लिए 1 रुपए में बेस्ट प्री वर्कआउट।

आज कल जिम का क्रेज बहुत ज्यादा है और एक्सरसाइज करना हमारे लिए अत्यंत आवश्यक भी है और जिम करने के दौरान हमारे शरीर में भरपूर एनर्जी होनी आवश्यक है ताकि हम सही तरीके से एक्सरसाइज कर सके। उसके लिए जिम से पहले प्री वर्कआउट की ज़रूरत पड़ती है और आज कल मार्केट में बहुत ज्यादा प्री वर्कआउट सप्लीमेंट मौजूद है जो कि बहुत ज्यादा महंगे है और उसमें ये नहीं पता चलता कि कौन सा ओरिजिनल है या डुप्लीकेट तो इसके समाधान के लिए एक सप्लीमेंट है जो कि नेचुरल है जो कि 1 रुपए का मिलता है और हर कोई एफोर्ड कर सकता है। उसके लिए आपको लेना है एक कॉफी का पैकेट और उसको एक ग्लास पानी 200 मिली में घोलना है और घर से चलते वक्त पीना है क्योंकि जितने भी वर्कआउट मार्केट में मिलते है उन सब में केफ़ीन सबसे ज्यादा मात्रा में होता है और कॉफी c केफीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है।

संतुलित आहार (Balance Diet)

आज कल के जीवन में जिसमे लगभग सभी चीज़ो में हमें मिलावट देखने को मिलती है जिससे की हम सबका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है।                                 उसमे हमें सबसे ज्यादा जरूरत अपनी सेहत के ऊपर ध्यान देने की है जिसमे सबसे पहली चीज़ रोज़ाना का व्यायाम है और बहार की चीज़े यानि जंक फ़ूड की मात्रा हमें अपने आहार में कम करनी होगी  और हमें अपने भोजन में संतुलित आहार की आवश्यकता है जिससे की हम बीमारियों से बच्च सकते है और एक स्वस्थ जीवन बिता सकते है।                              इसलिए हमें अपने आहार में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, जल, वासा (फैट), विटामिन तथा मिनरल पर्याप्त मात्रा में लेने चाहिये।